प्रदेश में आज से मौसम बदलेगा करवट,22 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की जताई संभावना

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने वाली है प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में 22 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।इस दौरान चम्बा कांगड़ा,ऊना, मंडी में ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आज कुछ एक स्थानों पर मौसम खराब रहेगा जबकि बुधवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सो में बारिश होने की आशंका जताई गयी है। बारिश होने से प्रदेश में गर्मी से लोगो को राहत की उम्मीद है। मैदानी इलाकों को इन दिनों गर्मी से हाल बेहाल है ओर फसलें भी सूखने लगी है वही बारिश होने से किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सो में मौसम साफ बना हुआ है और चटक धूप खिली है जिससे निचले इलाकों में दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

संदीप शर्मा, मौसम वैज्ञानिक

शिमला मौसम वैज्ञानिक सन्दीप शर्मा ने कहा की प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे 22 अप्रैल तक कर देश में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान अधिकतर हिस्सों में बारिश और कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। 23 अप्रैल से मौसम साफ होगा उन्होंने कहा कि बारिश ना होने से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही है। ऊना में तापमान 41 डिग्री पार कर गया है प्रदेश में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक चल रही है ओर यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरवाट आने की उम्मीद है।
बता दें इन दिनों बाहरी राज्यों से गर्मी से राहत पाने के लिए काफी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन यहां भी पर्यटकों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है शिमला शहर की बात करें तो यहां भी तापमान 27 डिग्री पार कर गया है सुबह शाम को हालांकि ठंडी हवाएं चल रही है लेकिन दिन भर गर्मी से हाल बेहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More