मीडिया के क्षेत्र में मनोज ठाकुर व सुभाष ठाकुर वेदराम राज्य सम्मान से सम्मानित

मनोज ठाकुर व सुभाष ठाकुर वेदराम राज्य सम्मान से सम्मानित

  • प्रयास फाउंडेशन, रविना खत्री व एकता ठाकुर को भी मिले आवार्ड
  • भुट्टीको के सभागार में हुआ भव्य आयोजन
  • अमर धीमान ठाकुर वेदराम मेमोरियल लोक संस्कृति राज्य सम्मान से सम्मानित

सहकारिता के शिरोमणि पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर के जन्मदिन अवसर पर भुट्टीको के सभागार में भव्य आयोजन हुआ। इसी अवसर पर ठाकुर वेदराम मेमोरियल सोशल कल्चरल एनवायरमेंट सोसायटी द्वारा ठाकुर वेदराम राज्य आवार्ड समारोह भी आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रदेश की छह विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए ठाकुर वेदराम मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ठाकुर वेदराम लोक संस्कृति सम्मान से अमर धीमान को अलंकृत किया गया। अमर धीमान देश की रक्षा करने के साथ-साथ लोक संस्कृति को जिंदा रखने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में ठाकुर वेदराम राज्य सम्मान से सोलन के मनोज ठाकुर व प्रिंट मीडिया में मंडी के सुभाष ठाकुर वेदराम राज्य मेमोरियल आवार्ड दिए गए। मनोज ठाकुर लाइव टाइम टीवी के स्पेशल संवाददाता, बैस्ट एंकर व रिपोर्टर भी हैं। जबकि सुभाष ठाकुर अमर ज्वाला के मुख्य संपादक ने भीषम परिस्थितियों के बावजूद अमर ज्वाला विकली को प्रदेश के कोनों-कोनों तक पहुंचाया है। इसके अलावा ठाकुर वेदराम समाजिक कल्याण संस्था राज्य अवार्ड से प्रयास फाउंडेशन भुंतर को सम्मानित किया गया। यह संस्था हमेशा असहाय लोगों की सहायता करती है। नई उड़ान उभरती प्रतिभा के लिए मनाली की रविना खत्री छोटू को राज्य आवार्ड दिया गया है। वहीं खेल संसार उभरती प्रतिभा ठाकुर वेदराम राज्य पुरस्कार कुल्लू से एकता ठाकुर को पुरस्कृत किया। एकता ठाकुर पांच बार राष्टीय स्तर पर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। समिति के चेयरमैन रमेश ठाकुर ने संस्था की उपलब्धियां बताते हुए कहा है कि यह आवार्ड हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिए गए। उन्होंने सभी विभूतियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है हमें आपको यह सम्मान देते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उक्त संस्था 2013 से लेकर अब तक लगातार उनका जन्मदिन मना रही है और राज्य आवार्ड दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह सराहनीय कार्य करने बाले लोगों को प्रोत्साहन मिलता है अन्य को आगे बढ़ने का हौसला। इस अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने भुट्टी कालोनी में आकर ठाकुर सत्य प्रकाश को जन्मदिन की बधाई भी दी और केक काटकर उनके जन्मदिन को भव्य बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More