
हिमाचल प्रदेश के फोरलेन प्रभावितो की समस्याओं के समाधान के लिए 4 वर्ष पहले बनी मंत्रिमंडल की सब कमेटी की बैठक आज मंडी स्थित मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सब कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की उनके साथ इस बैठक मे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर एवं राकेश पठानिया भी मौजूद रहे। प्रदेशभर से आए हुए फोरलेन प्रभावितो ने कमेटी के समक्ष फोरलेन तथा राष्ट्रीय उच्च मार्गो के निर्माण के लिए किए गए भू-अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा तथा अन्य आधारभूत संरचना जैसे मामलों को प्रमुखता से रखा। बैठक के बाद मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार फोरलेन प्रभावितों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्व है फोरलेन प्रभावितो ने जो समस्या आज बैठक मे रखी है उन समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और इन मांगो को मंत्रीमंडल ले जाया जाएगा वहीं उन्होंने फोरलेन प्रभावितों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.