
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने वीरवार को मंडी में एक प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने हाल मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे नये पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सहमति जताई और सोनिया गांधी का धन्यवाद किया उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रहे है और उन्होंने प्रदेश को कर्जे में डूबा दिया हैं उन्होंने इन कर्जों को साढ़े 4 सालों में 45 हज़ार करोड़ -68 हज़ार करोड़ पहुंचा दिया हैं ।कौल सिंह ने कहा की आज हिमाचल को प्रदेश सरकार ने दीवालिया होने की कगार पर खड़ा कर दिया हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों से हिमाचल प्रदेश का कोई भी विभाग खुश नहीं हैं।उन्होंने ने कहा की सरकार की नीतियों के दुखी होकर रोज एचआरटीसी के कर्मचारी, पेंशनर हड़ताल कर रहे और परिवहन विभाग मे नई बसें भी मुहैया नहीं करवाई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते कहा कि 2022 मे प्रदेश भाजपा सरकार जाना तय है और कांग्रेस सरकार आना निश्चित है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने से सभी विभागों के कर्मचारियों व लोगों को राहत दी जाएगी।