मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में लड़े जाएंगे विधानसभा चुनाव बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। पार्षदों की ली बैठक,नगर निगम व विधानसभा चुनावों का दिया गुरुमंत्र, बोले विधानसभा में 10 से 15 फ़ीसदी टिकट काटती है भाजपा।

bjp-president-JP-Nadda

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के फेरबदल की अटकलों को विराम लगाते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जय राम ठाकुर को हरी झंडी दे गए। जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होंगे। यहां तक कि हिमाचल में मंत्रिमंडल फेरबदल भी नही होगा। जेपी नड्डा शिमला में नगर निगम व विधानसभा की तैयारियों को लेकर सिंतबर तक का एक लंबा कार्यक्रम भी संग़ठन व सरकार को दे गए।

जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तराखंड में हारे हुए धामी को मुख्यमंत्री बनाने जबकि प्रेम कुमार धूमल को 2017 में मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सवाल पर नड्डा ने कहा कि पार्टी गुण दोष के आधार पर फ़ैसले लेती है। हालांकि आज धूमल के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई जरूर दे दी। परिवारवाद को लेकर भी नड्डा ने साफ साफ जबाब नही दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेती है। हिमाचल में मौजूदा विधायकों की टिकट काटने को लेकर पूछे सवाल पर नड्डा ने कहा कि भाजपा 10 से 15 फ़ीसदी टिकट काटती ही है।

महँगाई को लेकर नड्डा ने कहा कि कोविड के बाद ये परिस्थियां उपजी है। विकास होता है तो महँगाई भी बढ़ती है। हिमाचल में विकास का श्रेय भाजपा को देते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय हमेशा हिमाचल की अनदेखी की गई जबकि भाजपा हिमाचल को 90:10 की रेशो से योजनाओं का लाभ दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More