जेपी नड्डा ने जयराम सरकार के कामों की जमकर की तारीफ, कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले चार राज्यों मिशन रिपीट के बाद अब हिमाचल की बारी।

jp--nadda-jairam-thakur-anurag-thakur

बीजेपी ने हिमाचल में चुनावीं शंखनाद कर दिया है। प्रदेश में नगर निगम चुनावों के बाद वर्ष के अंत मे विधानसभा चुनाव होने हैं जिसका बिगुल बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फूंक दिया है। नड्डा ने शिमला में विधानसभा से पीटरहॉफ तक रोड़ शो किया और पीटरहॉफ में जनसभा कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरकर विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

जेपी नड्डा, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

जेपी नड्डा ने पीटरहॉफ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी चार राज्यो में फिर से स्थापित हुई है। मोदी की नीतियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के आंसू पोछे है। कांग्रेस की यूपी में 399 में से 387 सीटों पर जमानत जब्त हुई है। वन्ही आप की सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी उत्तराखंड में सरकार हमारी है अब हिमाचल की बारी है। कांग्रेस ने प्रदेश में लंबे समय तक शासन किया और जनता का हक छीना है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद हिमाचल का हक मिला है। केंद्र की स्कीमों में 90:10 का रेशों अब हिमाचल को मिल रहा है। हिमाचल को बीजेपी ने देने का कॉंग्रेस ने लेने का काम किया। पांच सालों में प्रदेश में 6384 किलोमीटर सड़के बनी है। नड्डा ने कहा कि जयराम शरीफ है बोलते कम है काम ज्यादा करते हैं। वेक्सीनेशन में हिमाचल जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नम्बर एक पर आया। नड्डा ने जयराम सरकार की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। मोदी ने देश मे राजनीति की संस्कृति बदल दी है। यूक्रेन से 23 हजार बच्चो को सकुशल देश वापिस लाया है। दूसरी बीमारियों के टिक्के में दशकों लग जाते थे तो मोदी के नेतृत्व में 9 महीने में कोरोना का टीका तैयार किया गया है।अब हिमाचल में फिर से बीजेपी का परचम लहराना है। विरोधी पार्टियों के पास न नेता है न नेतृत्व न ही नियत। हमारे पास नेता भी है नेतृत्व भी है। हमे अपने कामों को जनता तक ले जाना है।

जयराम ठाकुर,मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

वन्ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन मे कहा कि नड्डा आज चार राज्यो मे जीत के बाद आज हिमाचल पहुचे है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है जो पार्टी मे कार्यकर्ताओ के महत्व, सम्मान व समर्पण के कारण हुआ और इसके लिए कार्यकर्ता के रूप मे अपने संघर्ष से उठे नड्डा के प्रयासो से संभव हुआ है। छोटा राज्य होने के बावजूद केन्द्रीय मंत्रिमंडल मे अनुराग ठाकुर को महत्पूर्ण जिम्मेदारी मिली है और प्रधानमंत्री का हिमाचल के लिए अपनापन हमेशा रहा । इस केन्द्र लिए मोदी जी का धन्यवाद। हिमाचल प्रदेश ने भी अनेक प्रकार से संघर्ष कर विकास किया।
उन्होंने कहा कि अब देश मे भाजपा ने सरकार रिपीट नही होने का रिवाज बदल दिया है और आने वाले समय मे हिमाचल मे भी भाजपा सरकार बनाएगी और इतिहास रचेगी। उन्होने कहा कि अबकी बार नड्डा के नेतृत्व मे सरकार रिपीट करेगे और इसके लिए हरसंभव मेहनत करेगे।

अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। चार राज्यों में जीत का चौका लगाने के बाद हिमाचल और गुजरात मे जीत दर्ज करके छक्का लगाने की बारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रात पौने 12 बजे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनुप केसरी, महासचिव और ऊना जिला अध्यक्ष को पार्टी में शामिल होने के लिए समय दिया।यही भाजपा की खासियत है कि रात में भी लोगों के लिए दरवाजे खुले हैं।जबकि दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मंडी रोड शो में आप के प्रदेश अध्यक्ष को मंच और टेम्पो में जगह तक केजरीवाल और भगवंत मान ने नहीं दी जो कि प्रदेश के लोगों का भी अपमान है।

One thought on “जेपी नड्डा ने जयराम सरकार के कामों की जमकर की तारीफ, कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले चार राज्यों मिशन रिपीट के बाद अब हिमाचल की बारी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More