
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा नेता आश्रय शर्मा ने मंडी मे एक प्रेस र्वाता का आयोजन किया उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए उनको हाल ही मे मिली प्रदेश कांग्रेस मे सोशल मीडिया चेयरमैन की जिम्मेदारी का स्वागत किया उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद किया।और प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे नये पदाधिकारियों को भी बधाई दी और उनके साथ कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रण भी लिया।वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया चेयरमैन होने के नाते मे संगठन के सभी कार्यकताओं को एक साथ लेकर चलेगे तथा जो विपक्ष प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता के मुद्दे उठाता है उसके लिए भी विपक्ष को सशक्त और मजबूत बनाएंगे।
आश्रम शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आगामी विधानसभा के चुनावों मे सत्तासीन भाजपा पार्टी के पास धनबल की कोई कमी नहीं है इसलिए कांग्रेस पार्टी के कार्यर्कता जनता के बीच जाएगे और लोगों का विश्वास कांग्रेस प्रार्टी के प्रति बनाएंगे जिससे हम अपनी जीत का परचम पूरे प्रदेश मे लहराएगे उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयको से आग्रह किया कि वो जनता के मुद्दे को मजबूती से उठाए और कांग्रेस को मजबूत बनाने मे अपना भरपूर योगदान दे