कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल-डीजल के दामो में कटौती बताया चुनावी स्टंट ,चुनाव नजदीक आता देख कम किए दाम

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई है। कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के दामों में कमी को चुनावी स्टंट करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार के पेट्रोल व डीजल पर से उत्पाद शुल्क में 8 व 6 रुपए कमी कर लोगो को लुभाने का प्रयास किया है।जबकि पिछले काफी लम्बे समय से सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर से करोड़ों रुपये कमाए है । सरकार को बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देनी चाहिए। लेकिन अब राज्यों में चुनावों को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम कम किए है।

प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई का मूल कारण तेल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ही रही है जबकि इसके दामों में ओर कमी करने की जरूरत है।आज मोदी सरकार को सात सालों के बाद जन कल्याण की चिंता सताने लगी है।उन्होंने मॅहगाई कम करने के साथ ही रोजगार देने का वादा किया था लेकिन राहत देने के बजाय मॅहगाई को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को सामने देख मोदी सरकार ने देश के लोगों को लुभाने का असफल प्रयास किया है।
प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल व डीजल के बढ़े मूल्यों की बजह से आवश्यक वस्तुओं, खाने का तेल,दाल,आटा व सब्जियों के दामों को भी नियंत्रित करते हुए इन्हें कम करने को कहा है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों गैस सिलेंडर पर से भी वेट कम कर लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत दे।

One thought on “कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पेट्रोल-डीजल के दामो में कटौती बताया चुनावी स्टंट ,चुनाव नजदीक आता देख कम किए दाम”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More