
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लाक सराज कांग्रेस ने मंहगाई के विरुद्ध बुंग रैलचौक- जंजैहली बाजार तक प्रदर्शन रैली निकाली तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चेत राम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टेक सिंह चौहान,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा तथा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण ठाकुर सहित सराज कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं ने भाग लिया।
चेतराम ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल के दामों ने शतक लगा दिया है जिसके कारण अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। यह महंगाई की मार देश व प्रदेश की गरीब जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में महंगाई बेरोजगारी माफिया राज चरम पर है जिससे इस सरकार का पतन निश्चित हो गया है।
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.