सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की सरकार द्वारा हो रही अनदेखी के खिलाफ मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

manish

नबाही वार्ड से ज़िला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एस डी एम सरकाघाट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के खिलाफ मांगपत्र सौंपा। मुनीष शर्मा ने कहा कि सरकाघाट अस्पताल से चार डॉक्टरों के एक साथ तबादले से स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना लोग मण्डी, हमीरपुर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बलद्वाड़ा सिविल अस्पताल की भी स्थिति दयनीय है। जमणी सी एच सी भी मात्र एक डॉक्टर के सहारे चल रही है व भद्रोता क्षेत्र की एकमात्र एंबुलेंस ड्राइवर न होने के कारण बलद्वाड़ा में धूल फांक रही है। विधानसभा क्षेत्र की कईं पंचायतें पीने के पानी के संकट से जूझ रही है। कांढापतन पेयजल योजना को जगह जगह से पंक्चर करने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। सरकाघाट बस डिपो से बसें स्थानांतरित होने के कारण कई रुट बंद कर दिए गए हैं जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदेश सरकार ने सरकाघाट इलाके को केंद्रीय विद्यालय व अन्य बड़ा शिक्षण संस्थान न देकर सौतेला व्यवहार किया है। जाहु क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं बनाने के निर्णय से लोगों में बहुत ज्यादा रोष पनपा है। चिट्टे जैसे खतरनाक केमिकल नशे की चपेट में बहुत ज्यादा युवा आ चुके हैं जिसके खिलाफ़ सख्त कार्यवाही की जरूरत है।

जिला परिषद सदस्य ,मुनीष शर्मा


प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में एक भी स्कीम सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र को नहीं दी गई है।
बलद्वाड़ा कॉलेज में घोषणा के बावजूद अभी तक साइंस कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। नौकरियों में भारी भेदभाव के कारण सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में भारी गुस्सा है।
लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि क्षेत्र की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इस प्रदर्शन में विनोद कुमार उप प्रधान पिंगला, कुलदीप शर्मा पूर्व प्रधान गाहर,गौंटा से सुनील वर्मा, देशराज जी,चुड़ामणी, बक्शी राम, देश राज जी,राम नाथ जी,सबेर रावत, अमर सिंह राणा,अशोक ठाकुर, अनिल ठाकुर व कईं पंचायतों के महिला मंडल व वार्ड सदस्य, भूतपूर्व सैनिक, पूर्व प्रधान, उप प्रधान मौजूद रहे।

One thought on “सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की सरकार द्वारा हो रही अनदेखी के खिलाफ मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More