
कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त टीम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सूखु और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सम्मान में चौड़ा मैदान शिमला में स्वागत रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहे और 2022 में एकजुट होकर सता में वापसी की हुंकार भरी। रैली में कार्यकर्ताओ की काफी भीड़ उमड़ी। जनसभा के बाद नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नेकांग्रेस कार्यालय में पदभार सम्भाला।
सुखविंदर सुखु ने कहा कि कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आएगी। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण आज 70 हजार करोड़ का कर्ज है। जयराम कोई भी फैसला दिल्ली का रिमोट कंट्रोल दबने के बाद होता है। रोजगार के लिए युवा आज भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस एकजुट है सभी एकसाथ भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
अध्यक्ष कांग्रेस प्रचार कमेटी सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कि आज महँगाई, बेरोजगारी चरम पर है।मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं सड़कों की हालात ख़स्ता है।किसान बागवान,मजदूर,महिलाएं और कर्मचारी सरकार की नीतियों से दुखी है।प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में काम किए। वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में जिंदा है। विंधानसभा चुनावो व नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। महंगाई के मुद्दे पर मोदी सत्ता में आये लेकिन आज जब महंगाई आसमान छू रही है वह महंगाई पर एक शब्द नही बोल रहे है।प्रतिभा सिंह ने पद भर ग्रहण करने के बाद कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं को एकजुट कर आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव जीतना उनका प्रयास रहेगा।पार्टी में सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।
Very nice post. I just stumbled upon your blog and wanted to say that I’ve really enjoyed browsing your blog posts. In any case I’ll be subscribing to your feed and I hope you write again soon!