
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 131वीं जयंती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सविधान निर्माता भीम राव की आज जयंती है। भारत की सविधान निर्माण का कार्य स्वतंत्रता के बाद अम्बेडरक को दिया गया। सविधान निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गरीब परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपाधियां हासिल की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान धारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण काम किया। उनके विचार व आदर्श आज पथ प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। देश उनके योगदान को भूल नही सकता है।
I have read your article carefully and I agree with you very much. So, do you allow me to do this? I want to share your article link to my website: gate io