
दिल्ली के उपमुख्यमन्त्री मनीष सिसोदिया द्वारा हिमाचल में मुख्यमंत्री को बदले जाने के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बदलने से उनको क्या मिलेगा लाभ मिलेगा यह मैं जानना चाहता हूं। वहीं यह मनीष सिसोदिया से पूछ कर तय नही होगा।मंडी दौरे से लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सचिवालय पहुंचने पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा मंडी में हुंकार रैली उनकी अपेक्षाओं कम रही।केजरीवाल आये और चले गए। मंडी रोड शो मैं 3000 से भी कम लोग मौजूद रहे इतने लोग तो वैसे ही बाजार में लोग घूमते रहते हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तीन दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर कहां की चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद वह तीन दिवसीय दौरे पर 9 अप्रैल को हिमाचल आ रहें हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उनके स्वागत में रोड शो का आयोजन किया जाएगा और उनके सम्मान में अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।