केंद्र की भाजपा सरकार कर रही अनूसचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य, पहली बार किया गया 142 लाख करोड़ का बजट में प्रावधान, विधान सभा चुनावों के लिए शिमला में अनूसचित जाति ने बनाई आगामी रणनीति।

lal-singh-arya

साल अंत में होने वाले विधान सभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है।इसी चरण में भाजपा एससी मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया और आगामी तीनों महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

लाल सिंह आर्या,भाजपा एससी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि पहली बार आज़ादी के बाद किसी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए सबसे ज्यादा 142 लाख करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है। अनूसचित जाति के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरु की है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। अनूसूचित जाति के महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और भीम राव अम्बेडकर की जयंती व पुण्यतिथि को केवल भाजपा बूथ स्तर तक मनाती है जो अनूसूचित जाति के लोगों के लिए गर्व की बात है। केंद्र के साथ-साथ प्रदेश की जयराम सरकार भी अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं जिसमें 50000 तक के कर्ज में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए ब्याज में माफी का फैसला हो या महिलाओं के लिए बसों में किराया में 50%की छूट का फ़ैसला हो I लाल सिंह आर्या ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा एससी मोर्चा का अहम योगदान रहने वाला है जिसके लिए मोर्चा ने बूथ स्तर कार्यकर्ताओ को मजबूत करने का कार्यक्रम भी बना दिया है I

2 thoughts on “केंद्र की भाजपा सरकार कर रही अनूसचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य, पहली बार किया गया 142 लाख करोड़ का बजट में प्रावधान, विधान सभा चुनावों के लिए शिमला में अनूसचित जाति ने बनाई आगामी रणनीति।

  1. Pingback: 2fortuitous

Leave a Reply

Your email address will not be published.

jairam-thakur
हिमाचल प्रदेश

नशे को खत्म करने के लिए मुख़्यमंत्री ने किया स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का ऐलान।

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव निवारण दिवस के मौके पर नशा निवारण बोर्ड और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहयोग से शिमला में नशा नहीं जिंदगी चुनो अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी से नशे को समाप्त करने के अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने […]

Read More
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ देश के युवाओं से विश्वासघात ,बीजेपी व आरएसएस गंजो को कंघी बेचने की पूरी ताकत रखते हैं :अलोक शर्मा

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्नीपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही विपक्षी दल भी इसे मुद्दा बना कर इसे भुनने में जुट गई है। सोमवार को इस योजना के खिलाफ देश भर में कांग्रेस सत्याग्रह शुरू कर रही है और ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन […]

Read More
col-inder-singh
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट: युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता फ्रंटलाइन सैनिक : कर्नल इंद्र सिंह

विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की भांबला के अंबेडकर भवन बतैल में युवा मोर्चा सरकाघाट द्धारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की कहा कि अब हम चुनावी समर के नजदीक पहुंच गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा […]

Read More