
भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस सदर मंडल भाजपा द्वारा विश्वकर्मा परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान सदर मंडल भाजपा के अध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ऑनलाइन के माध्यम से सुना और उनके दिए गए मार्गदर्शन पर सभी भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुसरण करने की शपत ली।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विश्व गुरु बनने का जो सपना शीर्ष नेताओं और मार्गदर्शकों ने देखा था उस लक्ष्य कि ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज से भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण पदयात्रा अभियान 20 अप्रैल तक शुरू किया जा रहा है इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी जिला के सभी 108 बूथो पर में जाकर सभी बीएलओ, पना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा और 2022 भाजपा के मिशन रिपीट के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह, पूर्व विधायक डी डी ठाकुर,पूर्व विधायक कन्हैया लाल ठाकुर, नगर निगम की महापौर दीपाली जसवाल, उप महापौर नगर निगम वीरेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई पदाधिकारि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।