
अबीविप ने सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।आज अभविप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को सेवाविस्तार दिए जाने के विरोध में आज अभविप कार्यकर्ताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार संरक्षण के आरोप लगाते हुए ऊपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।